Oppo Reno 3 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Oppo Reno 3 Pro के प्रमोशनल पेज पर अब फोन के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं। इस फोन का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। यह डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है। इसके साथ 44 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर सेंसर होगा।

Oppo Reno 3 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा
  • 44 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर फ्रंट कैमरा होगा ओप्पो रेनो 3 प्रो में
  • Oppo Reno 3 Pro के ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट कलर विकल्प
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro का ग्लोबल वेरिएंट 2 मार्च को भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इसके साथ ही Oppo अपने इस फोन के बारे में जानकारियां भी समय-समय पर सामने ला रही है। फोन का एक प्रमोशनल पेज अपडेट हुआ है। अब ओप्पो रेनो 3 प्रो के कैमरा स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसके अलावा विज्ञापन समाग्री में फोन के नए कलर विकल्प के बारे में भी पता चला है। ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल सेल्फी होल-पंच डिस्प्ले होने की टीज़र ज़ारी हुआ है। आगे की तरफ प्राइमरी सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Oppo Reno 3 Pro के प्रमोशनल पेज पर अब फोन के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं। इस फोन का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। यह डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है। इसके साथ 44 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर सेंसर होगा। डुअल लेंस बोकेह फीचर फ्रंट कैमरे का हिस्सा होगा। इसके बारे में दावा है कि यह तकनीक बायनाकुलर बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद करेगी। ओप्पो रेनो 3 प्रो को 'अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड' के साथ भी लिस्ट किया गया है। यानी कैमरा कई शॉर्ट्स लेने के बाद आपको एक आदर्श तस्वीर देगा।

फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। यहां पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया जाएगा। Oppo Reno 3 Pro को ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट कलर में लाए जाने का दावा है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से साफ है कि वॉल्यूम बटन बायीं तरफ दिया जाएगा और पावर बटन दायीं तरफ। वहीं, फोन में कोई रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यानी इन-डिस्प्ले सेंसर दिया जाना तय है।

याद दिला दें कि पिछले साल दिसंबर में Oppo Reno 3 5G फोन लॉन्च हुआ था। इसमें एक मात्र फ्रंट कैमरा है। हालांकि, इसका भारतीय और ग्लोबल वेरिएंट 4जी में ही आएगा। यह डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा, इसकी भी पुष्टि हो चुकी है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल है, जबकि चीनी वेरिएंट 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ पेश किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »