OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo V70 FE और Oppo Reno 15C 5G से हो रही है।

OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: OnePlus/Vivo/Oppo

OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है।
  • Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo V70 FE और Oppo Reno 15C 5G से हो रही है। OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है। जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6, Vivo V70 FE और Oppo Reno 15C 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G

कीमत और स्टोरेज

OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। जबकि Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। जबकि Vivo V70 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है। जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा सेटअप

OnePlus Nord 6 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। जबकि Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo V70 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप

OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि Vivo V70 FE में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी शामिल है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »