Oppo Reno 15 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

Oppo Reno 15 Pro Max में LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 22:09 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Oppo Reno 15 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Oppo Reno 15 Pro Max में LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें 200 मेगापिक्सल के Samsung ISOCELL HP5 प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच LTPO फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। 

हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में अगले महीने पेश किया जा सकता है। Oppo Reno 15 में 6.3 इंच और Reno 15 Pro में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। Oppo Reno 15 में 6.3 इंच और Reno 15 Pro में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.