Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में हो सकता है नया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 

Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 16:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro शामिल हैं
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में बदला हुआ रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro शामिल हैं। चीन में लॉन्च की गई इस सीरीज के बेस मॉडल में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने बताया है कि Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में बदला हुआ रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3.5 x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। चीन में लाए गए इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

Advertisement

Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मॉडल में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इससे पहले SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo Reno 15 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाले मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

चीन में पेश किए गए Oppo Reno 15 में 6.32-इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए ARM G720 MC7 GPU दिया गया है। Oppo Reno 15 की 6,200 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, BeiDou, GPS और A-GNSS के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.