Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस वर्ष जून में कंपनी ने Oppo Reno 14F 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन के बहुत से स्पेसिफिकेशंस Oppo Reno 14F 5G के समान हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष जून में कंपनी ने Oppo Reno 14F 5G को पेश किया था
  • आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Oppo Reno 14F 5G के समान हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष जून में कंपनी ने Oppo Reno 14F 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन के बहुत से स्पेसिफिकेशंस Oppo Reno 14F 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स मिल सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition को 15 नवंबर को मेक्सिको में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मेक्सिको में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition एक लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स में होगा। इसकी प्रत्येक यूनिट में एक अलग कलेक्शन कोड दिया जाएगा।  इसके साथ Star Wars थीम वाला SIM इजेक्टर टूल और इससे जुड़ा फोन स्टैंड दिया जा सकता है। 

Oppo Reno 14F 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 14F 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस NTD 14,300 (लगभग 41,000 रुपये) का है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition का प्राइस इससे कुछ अधिक हो सकता है। Oppo Reno 15 सीरीज को भी 17 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Mini शामिल हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के बेस वेरिएंट को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स और Reno 15 Pro को चार विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  4. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  5. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  6. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  7. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  9. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  10. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.