Oppo Reno 12 के साथ Oppo Find X सीरीज का भी होगा ग्लोबल लॉन्च! कंपनी ने किया कंफर्म

कहा गया है कि X सीरीज फिर से ग्लोबल मार्केट में लौटेगी। इस सीरीज में अगला एडिशन Find X8 होने वाला है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2024 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X सीरीज के लिए भी यहां बड़ी घोषणा की गई है।
  • X सीरीज फिर से ग्लोबल मार्केट में लौटेगी।
  • इस सीरीज में अगला एडिशन Find X8 होने वाला है।

पिछले महीने Oppo Reno 12 सीरीज चीन में लॉन्च की गई थी।

Photo Credit: Oppo

Oppo दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर्स में शामिल हो चुकी है। अपने स्मार्टफोन डिवाइसेज में दमदार कैमरा देने के चलते भी कंपनी अपनी अलग पहचान बना चुकी है। बीते दिन Oppo ने लंदन में एक प्रेस इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी अपनी हालिया लॉन्च हुई Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी। इसके अलावा Oppo Find X स्मार्टफोन सीरीज के बारे में भी स्मार्टफोन मेकर ने एक बड़ी घोषणा की है। 

Oppo Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज का ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून को लंदन में हुए एक प्रेस इवेंट में ओप्पो ने कहा है कि वह 2024 के अंत तक विश्व भर के 5 करोड़ यूजर्स तक AI फीचर्स पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। पिछले महीने Oppo Reno 12 सीरीज चीन में लॉन्च की गई थी। और अब कंपनी इसे जून के अंत में ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है। 

सीरीज में Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया गया था। Oppo Reno 12 में Dimensity 8250 चिपसेट आता है, जबकि Oppo Reno 12 Pro में Dimensity 9200+ चिपसेट आता है। अब देखना होगा कि ग्लोबल वर्जन में कंपनी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस को कैरी करेगी, या फिर कुछ और पेश करेगी। कयास है कि ग्लोबल मार्केट में भी दो मॉडल्स ही उतारे जाएंगे। 

Oppo Find X सीरीज के लिए भी यहां बड़ी घोषणा की गई है। सीरीज में Oppo Find X5 तक के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए थे। लेकिन उसके बाद चीन में लॉन्च हुए Oppo Find X6 और X7 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में नहीं उतारा। अब कहा गया है कि X सीरीज फिर से ग्लोबल मार्केट में लौटेगी। इस सीरीज में अगला एडिशन Find X8 होने वाला है। 

Oppo Find X8 के बारे में अभी तक कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके मुताबिक फोन में Dimensity 9400 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसका लॉन्च होना अभी बाकी है। Dimensity 9400 अक्टूबर में पेश हो सकता है। इसी सीरीज का टॉप वेरिएंट Oppo Find X8 Ultra फोन Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च हो सकता है जो कि 2025 की पहली तिमाही तक मार्केट में दस्तक दे सकता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.