Oppo Find X5 सीरीज़ 24 फरवरी को होगी लॉन्च, मिलेगा MariSilicon X Imaging NPU फीचर

Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से चीन में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए है, जिससे इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है।

Oppo Find X5 सीरीज़ 24 फरवरी को होगी लॉन्च, मिलेगा MariSilicon X Imaging NPU फीचर
ख़ास बातें
  • Oppo Find X5 फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • ओप्पो फाइंड एक्स5 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Snapdragon 8 Gen 1 से लैस होगा Oppo Find X5 Pro
विज्ञापन
Oppo Find X5 सीरीज़ ग्लोबली 24 फरवरी को लॉन्च होने वाली है, जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा कंफर्म की गई है। इस सीरीज़ में Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। Oppo ने खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन MariSilicon X इमेजिंग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) सेलैस होगा, जो कि फोन में फोटोग्राफी टास्क को हैंडल करेगा। कंपनी ने साथ ही में स्मार्टफोन के डिज़ाइन को भी टीज़ किया है। ओप्पो एक्स5 और ओप्पो एक्स5 प्रो स्मार्टफोन कथित रूप से चीन में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए है, जिससे इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है।

Oppo ने ऐलान किया है कि Oppo Find X5 सीरीज़ ग्लोबली 24 फरवरी को लॉन्च की जाएगी और यह लॉन्च इवेंट 11am GMT (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) शुरू किया जाएगा। इच्छुक यूज़र्स लॉन्च लाइवस्ट्रीम इवेंट कंपनी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेंगे। वहीं, ओप्पो इनमें कई और कलर ऑप्शन भी पेश कर सकता है। कंपनी एक अर्ली ट्रायल इवेंट भी चला रही है जिसमें यूज़र्स रिलीज से पहले Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसी के साथ दो स्मार्टफोन चीन में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे संकेत कथित रूप से ओप्पो फाइंड एक्स5 और ओप्पो फाइंड एक्स5 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मालूम पड़ती है। स्मार्टफोन का मॉडल नंबर PFEM10 है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह ओप्पो फाइंड एक्स प्रो से जुड़ा हुआ है।
 

Oppo Find X5 Pro specifications (rumored)

ओप्पो फाइंड एक्स5 प्रो फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन 6.7 इंच क्वाड-एचडी+ (1,440x3216 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन 2.99GHz क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर से लैस होगा। WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। जिसके साथ फोन में 8 जीबी, 12 जीबी व 16 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, स्टोरेज 128 जीबी, 256 जीबी व 512 जीबी होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा।
 

Oppo Find X5 Pro, Find X5 price (expected)

Oppo Find X5 Pro की कीमत EUR 1,200 (लगभग 1,02,300 रुपये) होगी, जिसमें फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। ओप्पो फाइंड एक्स5 5जी फोन की कीमत EUR 1,000 (लगभग 85,000 रुपये) होगी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »