Oppo R15, Oppo R15 Dream Mirror Edition स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन को चीन में पेश कर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2018 16:03 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो के दोनों फोन में 6.28 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले हैं
  • दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले हैं
  • ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन चीन में हुए लॉन्च
ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन को चीन में पेश कर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। Oppo R15 को स्नो व्हाइट, हॉट रेड और स्टार पर्पल रंग में 2,999 चीनी युआन (करीब 30,800 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। Oppo R15 Dream Mirror Edition का ड्रीम मिरर रेड वर्ज़न 3,299 चीनी युआन (करीब 33,900 रुपये) में उपलब्ध होगा। वहीं, इसका सेरामिक एडिशन 3,499  चीनी युआन (करीब 35,900 रुपये) में मिलेगा। नए ओप्पो आर15 स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 1 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल, इन हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo R15, Oppo R15 Dream Mirror Edition के फीचर

ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन हैंडसेट एआई इंटेलिजेंट सीन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। दावा किया गया है कि यह तकनीक 16 सीन और 120 मल्टी सीन कॉम्बिनेशन की पहचान कर सकती है। इसके अलावा फोन में एआई चिप हैं जिसकी मदद से एआई पोर्ट्रेट लेना संभव है। इसके अलावा फोन में मौज़ूद एआई स्मार्ट ब्यूटी फीचर चेहरे के 296 फीचर प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर सेरामिक एडिशन का पिछला हिस्सा सेरामिक है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है।
 

Oppo R15, Oppo R15 Dream Mirror Edition के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में 6.28 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले हैं जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले हैं। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलते हैं। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो एफ/2.0 अपर्चर वाले हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अंतर की बात करें तो ओप्पो आर15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 चिपसेट के साथ एआरएम माली-जी72 एमपी3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम है। इसके अलावा ओप्पो के दोनों ही स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप वाले हैं। आर15 में 16 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स519 सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा ओप्पो आर15 वाला ही है। लेकिन सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

ओप्पो आर15 की बैटरी 3450 एमएएच की है। वहीं, 3400 एमएएच की बैटरी ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में जान फूंकने का काम करती है। दोनों ही हैंडसेट ओप्पो के VOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो नए ओप्पो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी के साथ आते हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन का वज़न 175 ग्राम है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.