Oppo ने लॉन्च किया Find N5, 8.12 इंच इनर डिस्प्ले, 5,600mAh डुअल-सेल बैटरी

Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है
  • Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है
  • इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस SGD 2,499 (लगभग 1,61,100 रुपये) का है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से सिंगापुर में शुरू होगी। इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। इनकी इनर स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स रेट 240 Hz का है और यह 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए TÜV Rheinland का मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन मिला है। इसके डिस्प्ले पर अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है। 
Advertisement

Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इस चिप से AI परफॉर्मेंस में 45 प्रतिशत तक सुधार बताया गया है। इसमें Adreno 830 GPU है। इस स्मार्टफोन में AI सर्च, Call Summary और AI Toolbox जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा AI Clarity Enhance, AI Erase और AI Unblur जैसे फोटो एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) के साथ 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल f/2.7 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल हैं। इसके दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,600 mAh डुअल-सेल बैटरी 80 W SUPERVOOC (वायर्ड) और 50 W AIRVOOC (वायरलेस) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.12 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.