5,000mAh बैटरी 30W VOOC रैपिड चार्जिंग के साथ आएगा Oppo K9s फोन!

हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया था कि Oppo K9s स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद होगा। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन की बैटरी संबंधी जानकारी सामने आई है।

5,000mAh बैटरी 30W VOOC रैपिड चार्जिंग के साथ आएगा Oppo K9s फोन!
ख़ास बातें
  • Oppo K9s फोन 20 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • ओप्पो के9एस स्नैपड्रैगन 778जी प्रोससेर से हो सकता है लैस
  • नए पोस्टर में फोन की बैटरी की जानकारी सामने आई है
विज्ञापन
Oppo K9s जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है और लॉन्चिंग से पहले धीरे-धीरे करके इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी भी सार्वजनिक की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया था कि यह स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद होगा। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन की बैटरी संबंधी जानकारी सामने आई है। पोस्टर से फोन के अन्य फीचर्स भी सामने आए हैं।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने Oppo K9s स्मार्टफोन का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन की बैटरी संबंधी जानकारी सामने आई है। पोस्टर के मुताबिक, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 30 वॉट VOOC रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। पोस्टर के जरिए यह भी मालूम चला है कि फोन के बॉटम में यूएसबी-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल मौजूद होगी।
 

Oppo K9s specifications (expected)

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, ओप्पो के9एस फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 778जी प्रोससेर दिया जाएगा, साथ ही यह एन्हैंस्ड 4जी इन-गेम वाइब्रेशन देने के लिए X-axis linear motor के साथ आएगा। फोन में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो होंगे ब्लैक, सिल्वर और पर्पल।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59-इंच की LTPS FHD+ 120Hz स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसमें आगे की तरफ 16 मेगापिक्सेल कैमरा और रियर में 64 मेगापिक्सेल + 8 मेगापिक्सेल + 2 मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है।  इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर ऑपरेट करने वाला बताया जा रहा है।

यह फोन चीन में 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9s, Oppo K9s specification, Oppo K9s leak, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »