64MP कैमरा के साथ Oppo K9s स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक होगा लॉन्च

Oppo जल्द ही चीन में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K9s से पर्दा उठा सकती है। चीन की रीटेलर साइट्स जैसे JD.com पर इस फोन के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

64MP कैमरा के साथ Oppo K9s स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक होगा लॉन्च

रिटेलर लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo K9s में 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • सामने आई जानकारी के अनुसार यह 20 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है।
  • एक अन्य रीटेलर साइट पर इसके प्री-ऑर्डर 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।
विज्ञापन
Oppo जल्द ही चीन में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K9s से पर्दा उठा सकती है। अब चीन की रीटेलर साइट्स जैसे JD.com पर इस फोन के लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है। लिस्टिंग में इसके डिजाइन और इसके आने वाले वेरिएंट्स के बारे में कुछ जानकारी मिलती है। फोन के कलर वेरिएंट्स भी इसके रेंडर्स में सामने आए हैं। ऑफिशिअल रेंडरर्स में Oppo K9s को मैजिक पर्पल क्विकसैंड, नियॉन सिल्वर सी और ओब्सीडियन वॉरियर जैसे रंगों में देखा जा सकता है। जहां तक ​​​​डिजाइन का सवाल है, Oppo K9s में सामने की तरफ एक पंच-होल डिस्प्ले, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार रिटेलर लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo K9s में 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट और गेमिंग के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे फीचर्स होंगे। हैंडसेट दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा जैसे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फिलहाल, इन वेरिएंट्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

लिस्टिंग में जो रिजर्वेशन पीरियड बताया गया है उससे पता चलता है कि यह 20 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। यहां तक ​​​​कि Suning पर लिस्टिंग में कहा गया है कि इसके प्री-ऑर्डर 20 अक्टूबर से शुरू होंगे। बहुत हद तक संभावना है कि फोन चीन में आने वाले Double Eleven (11 नवम्बर) फेस्विटल को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाएगा।    

इस स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59-इंच की LTPS FHD+ 120Hz स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसमें आगे की तरफ 16 मेगापिक्सेल कैमरा और रियर में 64 मेगापिक्सेल + 8 मेगापिक्सेल + 2 मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है।  फोन में कथित तौर पर 4,880mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर ऑपरेट करने वाला बताया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »