11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी

Flipkart ने OPPO K13 Turbo 5G फोन 30% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 23,799 रुपये रह जाती है।

11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी

Photo Credit: Oppo

OPPO K13 Turbo 5G में 6.8 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • लेकिन Flipkart ने इसे 30% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • कुल मिलाकर इस फोन पर 11,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

OPPO का धांसू फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Flipkart पर सबसे धांसू डील चल रही है। Oppo का पॉपुलर स्मार्टफोन OPPO K13 Turbo 5G धांसू फीचर्स वाला फोन है जो इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डील इस फोन पर मिल रही है। फोन में फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 30% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं OPPO K13 Turbo 5G के धांसू Flipkart Offer के बारे में। 

OPPO K13 Turbo 5G Discount Offer Flipkart

OPPO K13 Turbo 5G फोन को अबतक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 8GB, 128GB स्टोरेज मॉडल का MRP यूं तो Rs 33,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 30% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 23,799 रुपये रह जाती है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ में बैंक ऑफर लगाकर और भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं।

OPPO K13 Turbo 5G Bank Offer Discount

OPPO K13 Turbo 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर लगाकर फोन पर अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 1190 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 22,609 रुपये तक रह जाती है। कुल मिलाकर इस फोन पर 11,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

OPPO K13 Turbo 5G Specifications

OPPO K13 Turbo 5G में 6.8 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। फोन में फ्लेक्सिबल स्क्रीन मिलती है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। फोन में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन MediaTek Dimensity 8450 ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G720 MC7 GPU मिल जाता है। कंपनी ने फोन में 16 जीब तक रैम दी है और 512 जीबी तक स्टोरेज दी है। 

फोन का हाइलाइट फीचर इसकी विशाल बैटरी है जो  7000mAh की है। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन केवल 30 मिनट में 68% चार्ज हो जाता है। इसमें बाइपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। 

फोन में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यहां 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन काफी स्लिम है और 8.3mm मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 207 ग्राम है। कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग दी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »