Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में 30 हजार रुपये वाले बेस्ट स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। Oppo K13 Turbo 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Google Pixel 8a का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। Redmi Note 13 Pro 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में लिस्टेड है।
कंपनी ने बताया है कि K13 Turbo Pro के लिए दो वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।