OPPO K12x स्‍मार्टफोन 12GB रैम, 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

OPPO K12x : नए ओपो फोन में एमोलेड पैनल वाला फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसे स्‍नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से पैक किया गया है।

OPPO K12x स्‍मार्टफोन 12GB रैम, 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: weibo

Oppo K12x में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी पेयर किया गया है।

ख़ास बातें
  • OPPO K12x स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 12 जीबी तक रैम
  • फोन की शुरुआती कीमत लगभग 14,988 रुपये है
विज्ञापन
Oppo का नया स्‍मार्टफोन Oppo K12x चीन में लॉन्‍च हो गया है। यह दो कलर वेरिएंट ‘टाइटेनियम एयर ग्रे' और ‘कंडेंस्‍ड ग्रीन' में आता है। नए ओपो फोन में एमोलेड पैनल वाला फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसे स्‍नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से पैक किया गया है। 5500 एमएएच की बैटरी ओपो फोन में है और यह 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo K12x में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा और 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 
 

Oppo K12x Price 

Oppo K12x के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 1299 युआन (लगभग 14,988 रुपये) है। इसका 12GB+256GB मॉडल 1499 युआन (लगभग 17,296 रुपये) का है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB+512GB का दाम 1799 युआन (20,758 रुपये) है। फोन की प्री-सेल चीन में आज से शुरू हो रही है। यह 20 मई तक उपलब्‍ध हो सकता है। 
 

Oppo K12x Specifications, features 

Oppo K12x में 6.67 इंच का FHD+(1080×2400) AMOLED डिस्‍प्‍ले है। यह एक फ्लैट पैनल है, जो आउटडोर एनवायरनमेंट में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। दावा है कि HDR वीडियो प्‍लेबैक जैसी सिचुएशंस में लोकल पीक ब्राइटनैस 2100 निट्स तक जा सकती है। नए ओपो फोन का डिस्‍प्‍ले से 60 से 120 हर्त्‍ज के बीच स्विच हो सकता है। 

ओपो का दावा है कि K12x यूजर की आंखों को ना के बराबर नुकसान पहुंचाएगा क्‍योंकि इसका हार्डवेयर, डिस्‍प्‍ले से निकलने वाले ब्‍लू लाइट को धीमा कर देता है। 

Oppo K12x में स्‍नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम दी गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी तक है। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी है जोकि 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo K12x में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी पेयर किया गया है। फ्रंट में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। भारत में इस फोन की उपलब्‍धता और लॉन्‍च को लेकर कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »