Oppo के Find X9 Pro में मिल सकती है 7,500mAh की पावरफुल बैटरी

इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 23:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
  • इसमें 6.78 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में 10x जूम क्वालिटी मिल सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo का Find X9 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Find X9 Pro में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Oppo Find X8 Pro को लॉन्च किया गया था। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसमें 7,500 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Pro में 5.910 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्जन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि Find X9 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 1/1.56 सेंसर है जो DCG-HDR (डुअल कन्वर्जन गेन HDR टेक्नोलॉजी) को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में 10x जूम क्वालिटी मिल सकती है। 

यह 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा में Samsung HP5 सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी के के Find X8 Pro में  डुअल टेलीफोटो कैमरा दिए गए थे। इस स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल के दो और 50 मेगापिक्सल के दो पेरिस्कोप कैमरा दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। Find X9 Ultra में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9, Find X9+, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.