Oppo Find X9 का नया 'मखमली लाल' अवतार भारत में लॉन्च, खरीद पर Rs 5 हजार से ज्यादा के बेनिफिट
Oppo Find X9 भारत में नए अवतार में लॉन्च किया गया है। फोन को नए वेरिएंट Velvet Red में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की मांग के अनुसार यह वेरिएंट उतारा गया है। कुछ यूजर्स फोन का ज्यादा बोल्ड वेरिएंट चाहते थे। कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स लगाकर फोन को 67,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ में ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रही है जिसकी कीमत 5,198 रुपये है। इसमें यूजर को Oppo Enco Buds 3 Pro Plus के साथ एक प्रीमियम फोन केस मिलता है।