Oppo Find X8 सीरीज चार 50MP कैमरा, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X8 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की चीन में कीमत 4,199 युआन (लगभग 49,600 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 और Find X8 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया
  • ये Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं
  • MediaTek के नए 3nm Dimensity 9400 चिपसेट से लैस आते हैं दोनों मॉडल

Oppo Find X8 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 और Find X8 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। ये Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं और MediaTek के नए 3nm Dimensity 9400 चिपसेट से लैस आते हैं। स्मार्टफोन्स में 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। Oppo Find X8 सीरीज में Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें तीन 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। दोनों मॉडल्स 80W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और कंपनी ने इनमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया है। Oppo के अनुसार, Oppo Find X8 सीरीज भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च की जाएगी। हालांकि, यहां सटीक लॉन्च डेट को पर्दे के पीछे रखा गया है।
 

Oppo Find X8, Oppo Find X8 Pro Pricing and Availability

Oppo Find X8 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की चीन में कीमत 4,199 युआन (लगभग 49,600 रुपये) से शुरू होती है। हैंडसेट 16GB+256, 12GB+512GB और 16GB+512GB वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 4,399 युआन (लगभग 51,900 रुपये), 4,699 युआन (लगभग 55,500 रुपये) और 4,999 युआन (लगभग 59,000 रुपये) है। ग्राहक हैंडसेट को 16GB+1TB ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 5,499 युआन (लगभग 64,900 रुपये) है।
Advertisement
 
दूसरी ओर, Oppo Find X8 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,299 युआन (लगभग 62,600 रुपये) है। इसे 12GB+512GB और 16GB+512GB कॉन्फिगरेशन में भी पेस किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) और 5,999 युआन (लगभग 70,800 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB+1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,499 युआन (लगभग 76,750 रुपये) है, जबकि सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 6,799 युआन (लगभग 80,300 रुपये) रखी गई है।

ग्राहक Oppo Find X8 सीरीज के मॉडल्स को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और इनकी सेल कंपनी के आधिकारिक स्टोर के जरिए 31 अक्टूबर से शुरू होगी। वेनिला मॉडल को Bubble Powder, Chasing Wind Blue, Floating White, Hoshino Black (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, जबकि Find X8 Pro Clear Sky Route, Walking in Clouds और Hoshino Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Oppo Find X8, Oppo Find X8 Pro Specifications

Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन हैं, जो Android 15 पर बेस्ड कंपनी की ColorOS 15 स्किन पर चलते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59-इंच (1,256x2,760 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 460ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। Pro वेरिएंट में 6.78-इंच (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 450ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। दोनों हैंडसेट के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल है।

कंपनी ने ओप्पो फाइंड X8 और फाइंड X8 प्रो को MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जो 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। Oppo Find X8 सीरीज Hasselblad-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और वेनिला और प्रो मॉडल पर क्रमशः 3x और 6x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। आगे की तरफ, दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

Oppo Find X8 सीरीज में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, डुअल बैंड जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Pro मॉडल तेज डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है और दोनों फोन में एक इन्फ्रारेड (IR) ट्रांसमीटर है। इनमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है।

Oppo Find X8 और Find X8 Pro में क्रमशः 5,630mAh और 5,910mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है। दोनों हैंडसेट 80W (सुपर फ्लैश चार्जिंग) और 50W (वायरलेस फ्लैश चार्जिंग) चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। वेनिला और प्रो मॉडल्स में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए  क्रमश: IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.