Oppo Find X2 सीरीज़ भारत में 17 जून को होगी लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Oppo के ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि Oppo Find X2 सीरीज़ 17 जून को भारत में लॉन्च होगी। टेक पब्लिकेशन को भेजे गए इनविटेशन के अनुसार, डिज़िटल इवेंट शाम 4 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 जून 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • आकर्षक कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स से लैस है Oppo Find X2 सीरीज़
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ में शामिल हैं चार स्मार्टफोन
  • भारत में 17 जून को शाम 4 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट

Oppo Find X2 सीरीज़ को मार्च में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था

Oppo Find X2 सीरीज़, जिसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था, अब भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले महीने लॉन्च को टीज़ करने के बाद, चीनी कंपनी ने खुलासा किया है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ 17 जून को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 Lite और Oppo Find X2 Neo शामिल हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी सभी चार फोन भारत में लाएगी या केवल ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो को लॉन्च किया जाएगा।
 

Oppo Find X2 series India launch details

ओप्पो इंडिया के ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज़ 17 जून को भारत में लॉन्च होगी। टेक पब्लिकेशन को भेजे गए इनविटेशन के अनुसार, डिज़िटल इवेंट शाम 4 बजे शुरू होगा। लॉन्च की तारीख के करीब आने के साथ कंपनी इस बात की भी जानकारी साझा करेगी कि इवेंट को कहां लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें Oppo Find X2 को हाल ही में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ अमेज़न लिस्टिंग में देखा गया था। हालांकि फोन "वर्तमान में अनुपलब्ध था", पेज के सोर्स कोड को हटाए जाने से पहले उसमें यह जानकारी मिल गई थी कि स्मार्टफोन की कीमत 69,990 होगी।
 

Oppo Find X2 Pro specifications

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके फाइंड एक्स2 प्रो में एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 दिया गया है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले शामिल है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट से लैस है। Oppo Find X2 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX689 सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल सेंसर और पेरिस्कोप के आकार का 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। Oppo Find X2 Pro में 4,260 एमएएच बैटरी (2,130 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 

Oppo Find X2 specifications

फाइंड एक्स2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरा में कुछ अंतर हैं। Oppo Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Sony IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट में फाइंड एक्स2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी (2,100 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.