Oppo Find X की जानकारी लीक, टीज़र से मिला 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 होने का इशारा

Oppo Find X स्मार्टफोन 19 जून को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। फोन से जुड़े टीज़र लगातार आ रहे हैं। एक नए टीज़र में...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जून 2018 12:18 IST

Oppo Find X की जानकारी लीक

Oppo Find X स्मार्टफोन 19 जून को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। फोन से जुड़े टीज़र लगातार आ रहे हैं। एक नए टीज़र में Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। टीज़र पुष्टि करता है कि Oppo Find X में 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 256 जीबी का स्टोरेज दिया जाएगा। यह पिछले हफ्ते आई टीना लीक से मिलता-जुलता है, जिसमें भी Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। ध्यान रहे, टीज़र को कंपनी के वीबो एकाउंट से हटा दिया गया है।

डिलीट किए हुए टीज़र को जीएसएमएरीना ने देखा है, जो दो ट्राइएंगल दिखाता है। एक बड़ा और एक छोटा। हम इससे स्पष्ट नहीं कह सकते कि यह किस ओर इशारा करता है। हालांकि, पोस्टर में स्पेसिफिकेशन भी लिस्ट दिख रहे हैं और Oppo Find X निश्चित तौर पर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर,  8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ एक फ्लैगशिप फोन है। हालिया पोस्टर डुअल एज डिस्प्ले की पुष्टि करता है और वूस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा इसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम और बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है।

पुरानी लिस्टिंग सुजाती है कि Oppo Find X में फ्लैगशिप स्तर की खासियतें होंगी। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।साथ में कलर ओएस दिया जाएगा। फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। Oppo Find X में 6.3 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा इस पर रहेगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वादिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। सपोर्ट करेंगे एड्रीनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होगा, जिसे बढ़ाना संभव नहीं होगा।

बता दें कि साल 2011 में ओप्पो ने फाइंड सीरीज़ का फाइंड एक्स903 से पर्दा उठाया था। 7 साल बाद अब कंपनी अपने प्रशंसकों को Oppo Find X का 'तोहफा' देने जा रही है। वर्टिकल डुअल रियर कैमरा फोन के बैक में दिया जाएगा। साथ ही एक दमदार सेल्फी कैमरा आने की भी चर्चा तेज़ है।

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूसन होगा।
Advertisement

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: oppo find x, find x, oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  2. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  3. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  6. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  9. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.