Honor लाने वाली है मैजिक 2, इसमें होगा Oppo Find X जैसा कैमरा स्लाइडर

बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने Honor Magic 2 को पेश किया। हॉनर मैजिक 2 में बेजल फ्री डिस्प्ले के साथ Oppo Find X की तरह स्लाइडिंग कैमरा मिलेगा।

Honor लाने वाली है मैजिक 2, इसमें होगा Oppo Find X जैसा कैमरा स्लाइडर
ख़ास बातें
  • मैजिक स्लाइड कैमरा के साथ आएगा Honor Magic 2
  • Honor Magic 2 में होगा किरिन 980 प्रोसेसर
  • हॉनर मैजिक 2 के साथ आएगा 40 वाट मैजिक चार्जर
विज्ञापन
बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट  के दौरान Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने Honor Magic 2 को पेश किया। हॉनर मैजिक 2 में बेजल फ्री डिस्प्ले के साथ Oppo Find X की तरह स्लाइडिंग कैमरा मिलेगा। Honor Magic का अपग्रेड वर्जन होगा हॉनर मैजिक 2। याद करा दें कि 2016 में हॉनर मैजिक स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। Honor Magic में कर्व्ड डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मौजूद हैं। Magic 2 मैजिक स्लाइड फीचर के साथ आएगा, जिस कारण स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत होगा। आईएफए 2019 के दौरान कंपनी ने केवल मैजिक 2 को पेश किया है। हालांकि, अभी कंपनी ने कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। वेबसाइट GSMArena ने हॉनर इवेंट के दौरान ली गई स्मार्टफोन की तस्वीर को शेयर किया है। हॉनर प्रेजिडेंट जॉर्ज झाओ ने Honor Magic 2 स्मार्टफोन को टीज किया है।

हॉनर मैजिक 2 की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के निचले हिस्से पर आपको बॉर्डर नजर नहीं आएगा। इस हैंडसेट को देख आपको Oppo Find X और शाओमी के Mi Mix 3 की याद आएगी। इन दोनों स्मार्टफोन में भी ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। Honor Magic 2 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए किरिन 980 प्रोसेसर दिया जा सकता है। IFA 2018 इवेंट  के दौरान  कंपनी ने हाईसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेर को लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर 7nm चिपसेट से लैस है।

अगर 7nm चिपसेट की तुलना पिछले 10nm चिपसेट से की जाए, तो यह चिपसेट 20 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Honor Magic 2 40 वाट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह तेज और सुरक्षित है। प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें 15 लेयर की प्रोटेक्शन मौजूद है। इस स्मार्टफोन की खासियत यह भी है कि यह खुद से बैटरी, कैबल और चार्जर की जांच करके पता लगाता है कि वह सुरक्षित है या नहीं। सुरक्षित होने पर सुपर चार्जर शुरू हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor Magic 2, Honor, Honor Magic, Oppo Find X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »