Oppo Find X2 हो सकता है पंच-होल कैमरा सेटअप से लैस

Oppo Find X के लॉन्च के बाद अब कंपनी के आगामी Oppo Find X2 स्मार्टफोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।

Oppo Find X2 हो सकता है पंच-होल कैमरा सेटअप से लैस

Oppo Find X2 हो सकता है पंच-होल कैमरा सेटअप से लैस

ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में हो सकता है छेद
  • 10एक्स ऑप्टिकल ज़ूम फीचर से लैस हो सकता है Oppo Find X2
  • सुपर वूक (SuperVOOC) फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Oppo Find X2
विज्ञापन
Oppo Find X के लॉन्च के बाद अब कंपनी के आगामी Oppo Find X2 स्मार्टफोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। 2018 में लॉन्च हुए ओप्पो फाइंड एक्स का डिजाइन काफी अनोखा था। यह स्मार्टफोन स्लाइड-फ्रंट कैमरा मैकेनिजम से लैस है। Oppo Find X2 में फाइंड एक्स की तरह कैमरा स्लाइडर तो नहीं बल्कि सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद हो सकता है। Oppo Find X2 स्मार्टफोन में सुपर वूक (SuperVOOC) फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है।

यूट्यूबर MrWhoseTheBoss ने अपनी वीडियो में बताया कि Oppo ब्रांड के इस आगामी फोन का डिजाइन Oppo Find X से काफी अलग होगा। ओप्पो फाइंड एक्स2 में 10एक्स हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम टेक्नोलॉजी और नाइट मोड फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Find X2 स्मार्टफोन टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) 3डी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S9 की तरह ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट में भी वेरिएबल कैमरा अपर्चर होगा।


इसके अलावा ओप्पो फाइंड एक्स के नए मॉडल में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि नए सेंसर का एक्टिव एरिया बड़ा होगा जो कि एक साथ दो फिंगरप्रिंट सेंसर की पहचान कर सकेगा। Oppo Find X2 में फाइंड एक्स की तरह 3डी फेस अनलॉक सपोर्ट नहीं होगा क्योंकि नए ओप्पो स्मार्टफोन में पंच-होल कैमरा डिजाइन हो सकता है। ऐसे में अतिरिक्त सेंसर के लिए जगह शेष नहीं होगी। पिछले साल जून माह में ओप्पो फाइंड एक्स को लॉन्च किया गया था, ऐसे में संभावना है कि Oppo Find X2 को भी इस साल जून महीने में उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Find X2, Oppo Find X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »