Oppo Find X भारत में 12 जुलाई को होगा लॉन्च

Oppo भारत में 12 जुलााई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी के अनोखे Oppo Find X को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2018 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है
  • Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन को बीते महीने पेरिस में लॉन्च किया गया था
Oppo भारत में 12 जुलााई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी के अनोखे Oppo Find X को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo Find X में मोटोराइज़्ड स्लाइडर कैमरा है जो अपने आप पॉप-अप होता है। Oppo Find X में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3डी फेसियल सेसिंग है।

ओप्पो फाइंड एक्स की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी इसी इवेंट में दिए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को बीते महीने पेरिस में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) है। इसके अलावा Oppo Find X का लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी है, जिसमें 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कार्बन फाइबर बैक, सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस इस फोन की कीमत 1,699 यूरो (1,34,400 रुपये) है।
 

Oppo Find X डिज़ाइन

Oppo Find X दो वेरिएंट में आया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूज़र को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।

Oppo Find X में चमकदार मेटल बैक कर्व्ड एजेस के साथ मिलेगा। इसमें फ्रंट व बैक पर कैमरा सेंसर नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड स्लाइडर है, जो खुलता है और अपने आप बंद हो जाता है। फोन को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलेगा और आपका फेस स्कैन होगा। स्लाइडर के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले पर गैलेक्सी एस9 जैसा कर्व है। अन्य फीचर में है - 3डी ओमोजी, जो ऐप्पल के एनीमोजी से प्रेरित है।   
Advertisement
 

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में डुअल सिम स्लॉट है। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि, एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।
 
अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर (क्रमश:) दिया गया है। साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं। Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design
  • Good camera performance
  • Vivid display
  • Snappy performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Hidden camera slows down face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.42 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.