Oppo Find N6 के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है डुअल बैटरी

Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 225 ग्राम का हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 16:45 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Find N6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें बेहतर इमेज क्वालिटी और कलर एक्युरेसी के लिए 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिल सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG इनर डिस्प्ले हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है। 

आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM मिल सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Find N6 में 5,850 mAh की कुल कैपेसिटी वाली डुअल बैटरी हो सकती है। इसे 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर पेश किया जा सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन का Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन वेरिएंट भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 225 ग्राम का हो सकता है। अगले वर्ष की पहली तिमाही में Oppo Find N6 को लॉन्च किया जा सकता है।  

भारत में हाल ही में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के Ultra मॉडल्स की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  2. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  3. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  4. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  5. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  6. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  8. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  9. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  10. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.