Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में होगा मैक्रो कैमरा! किस काम आएगा? जानें

टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 चीन में लॉन्‍च होगा फरवरी में
  • सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन होगा यह
  • टेलिफोटो मैक्रो कैमरा के साथ आ सकता है

मैक्रो कैमरे का इस्‍तेमाल क्‍लोज-अप शॉट में डिटेल्‍स पाने के लिए किया जाता है।

Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्‍म हो जाएगा। इस फोल्‍डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। कहा जाता है कि यह सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन होने वाला है। यह ऐसा पहला फोन भी होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी मार्च में Find X8 Ultra को भी पेश करेगी। दोनों फोन सबसे पहले चीन में लाए जाएंगे। वहां के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर Find N5 और Find X8 Ultra के बारे में नई जानकारी दी गई है। एक लीक में बताया गया है कि इन फोन्‍स से मैक्रो फोटोज ली जा सकेंगी।  

टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्‍ट्रा-थिन फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इनर डिस्‍प्‍ले के अलावा एक आउटर डिस्‍प्‍ले भी होगा। टिप्‍सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। 
Advertisement

मैक्रो कैमरे का इस्‍तेमाल क्‍लोज-अप शॉट में डिटेल्‍स पाने के लिए किया जाता है। कैमरा में इस फंक्‍शनैलिटी के होने से छोटे से छोट ऑब्‍जेक्‍ट में भी डिटेल निकाली जा सकती हैं जैसे- फूल, यहां तक कि चीटी भी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग Find N5 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा होगा। Find X8 Ultra में भी 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा होने की बात कही जाती हैै। 
Advertisement

कुछ दिनों पहले Oppo Find N5 की इमेज लीक हुई थीं। Weibo पर एक जाने माने इन्‍फ्लूएंसर Chen Zhen ने इमेज लीक की थीं। उनमें डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता था। तस्‍वीरों से पता चला था कि ओपो के अपकमिंग फोल्‍डेबल में कैमरा बंप को काफी घटा दिया गया है। साइड व्यू देखने पर पता चलता है कि फोन में अलर्ट स्लाइडर भी है जो कि लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट स्पाइन पर इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.