इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऑरेंज और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find N6 को चीन के अलावा दक्षिण एशिया और यूरोप के चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें AI Pen के लिए सपोर्ट हो सकता है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेग्मेंट में Oppo Find N5 और Huawei Mate X6 दो ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो इस सेग्मेंट में उपलब्ध बेस्ट ऑप्शन कहे जा सकते हैं। Mate X6 का ऊंचा प्राइस इसके प्रीमियम कैमरा के साथ न्याय करता है। वहीं, Oppo का फोन कम दाम इसी तरह के बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश करता है। ओप्पो का फोन यहां ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता नजर आता है।
Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्म हो जाएगा। इस फोल्डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्ट्रा-थिन फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इनर डिस्प्ले के अलावा एक आउटर डिस्प्ले भी होगा। टिप्सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।
Oppo Find N5 की ताजा इमेज लीक हो गई हैं। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। कंपनी ने कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर है जो लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं।
Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है। इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है। वहीं ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है। इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी। फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
‘Oppo Find N5’ कुछ वक्त से खबरों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी। ओपो का दावा है कि Oppo Find N5 दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा। माना जा रहा है कि फोन को थिन बनाने के लिए कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल का साइज घटाया है। अब एक लीक में इस फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को लेकर ज्यादा जानकारी मिली है।