Oppo F9 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10 जीबी रैम वाले Oppo R17 की तस्वीरें लीक

चीनी कंपनी Oppo जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo F9 और Oppo F9 Pro को लॉन्च करेगी। अहम खबर यह है कि कंपनी ओप्पो एफ9 प्रो को भारतीय मार्केट लाने वाली है जिसका टीज़र भी ज़ारी किया गया है।

Oppo F9 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10 जीबी रैम वाले Oppo R17 की तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • Oppo F9 Pro को भारत में लाने की तैयारी
  • Oppo F9 को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किए जाने की खबर
  • Oppo R17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक
विज्ञापन
चीनी कंपनी Oppo जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo F9 और Oppo F9 Pro को लॉन्च करेगी। अहम खबर यह है कि कंपनी ओप्पो एफ9 प्रो को भारतीय मार्केट लाने वाली है जिसका टीज़र भी ज़ारी किया गया है। ओप्पो ब्रांड के दोनों फोन "वाटरड्रॉप स्क्रीन" के साथ आएंगे जिनमें नेक्स्ट जेन डिस्प्ले नॉच डिजाइन होगा। पहली नज़र में कहें तो यह डिस्प्ले नॉच कंपनी द्वारा Oppo F7 में इस्तेमाल किए गए डिस्प्ले नॉच से छोटा होगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें फोन छोटे डिस्प्ले नॉच के साथ नज़र आ रहा है जिसमें सिर्फ फ्रंट कैमरे को जगह मिली है।

Oppo India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को Oppo F9 Pro के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया गया। इसमें नया "Explore a brand new vision" टैग का इस्तेमाल किया गया है। इस टीज़र में स्मार्टफोन के किनारे को अंकित किया गया है और फोन के मध्य में छोटा सा नॉच नज़र आ रहा है। देखा जाए तो यह नॉच हमें Essential Phone की याद दिलाता है। टीज़र में हैंडसेट को पानी में डूबा दिखाया गया है जो फोन के वाटर रेसिस्टेंट होने की ओर इशारा है। फिलहाल, लॉन्च की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन यह साफ हो गया है कि Oppo F9 Pro जल्द लॉन्च होगा।

इसी तरह, ओप्पो मलेशिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने रविवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि ओप्पो एफ9 को इस दक्षिण एशियाई मार्केट में लाया जा रहा है। लॉन्च की तारीख का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि यह फोन ओप्पो एफ7 की तुलना में छोटे नॉच के साथ आएगा। टीज़र में स्मार्टफोन के डिज़ाइन को झरने के आकार से दिखाने की कोशिश की गई है। संभवतः यह मॉडल भी वाटर रेसिस्टेंट है। मलेशियाई ब्लॉग SoyaCincau के मुताबिक, Oppo F9 हैंडसेट 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। इसे अगस्त में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, रविवार को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ओप्पो आर17 हैंडसेट की कथित तस्वीरें सार्वजनिक की गईं। इनमें ओप्पो एफ9 के साइज़ वाले डिस्प्ले नॉच नज़र आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि Oppo R17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन इस साल लॉन्च होने वाले OnePlus 6T या अगले साल के OnePlus 7 की प्रेरणा बनेगा। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने Oppo Find X को इस महीने ही लॉन्च किया था जो मोटराइज़्ड स्लाइडर के साथ आता है। इसमें ही फ्रंट और रियर कैमरे को जगह मिली है। लेकिन कंपनी ने इस डिज़ाइन को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा नहीं बनाने का फैसला किया है। संभव है कि स्लाइडर अभी भी प्रोटोटाइप में हो।

ध्यान रहे कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला कि Oppo R17 में 10 जीबी रैम हो सकते हैं। यह अपनी किस्म का पहला स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई कि इस स्मार्टफोन में 4K ओलेड डिस्प्ले और 92.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F9, Oppo F9 Pro, Oppo R17
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »