ओप्पो एफ7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, होगा आईफोन X जैसे फ्रंट पैनल से लैस

कंपनी 'एफ6' की जगह फोन का अपग्रेड वर्ज़न एफ7 लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो इंडिया ने एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, जिसमें कंपनी के अगले प्रोडक्ट का इशारा दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 12 मार्च 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट ओप्पो एफ7 ला रही
  • 'एफ6' की जगह फोन का अपग्रेड वर्ज़न एफ7 के तौर पर आएगा
  • ओप्पो एफ7, फुल स्क्रीन डिस्प्ले और आईफोन एक्स जैसे नॉच से लैस?
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट ओप्पो एफ7 भारत में जल्द लॉन्च करेगी। पिछले साल कंपनी ने ओप्पो एफ5 भारतीय बाज़ार में उतारा था। अब कंपनी 'एफ6' की जगह फोन का अपग्रेड वर्ज़न, एफ7 के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो इंडिया ने एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, जिसमें कंपनी के अगले प्रोडक्ट का ज़िक्र किया गया है। पोस्ट की गई तस्वीर के मुताबिक ओप्पो एफ7, फुल स्क्रीन डिस्प्ले और आईफोन एक्स जैसे नॉच से लैस होकर आ रहा है।

ओप्पो ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, ''नया ओप्पो एफ7, नॉच स्क्रीन के साथ आ रहा है। क्या आप बता सकते हैं, फोन के पीछे दिख रहा क्रिकेटर कौन है?'' तस्वीर में एक भारतीय क्रिकेटर है, जो कंपनी का नया ब्रांड एंबैसडर हो सकता है। क्रिकेटर हाथ में फोन लिए दिख रहा है। फोनअरीना की मानें तो पहले कंपनी ने 26 मार्च को नए फोन लॉन्च की जानकारी दी थी, बाद में इसे कंपनी की तरफ से डिलीट कर दिया गया था।
Advertisement

ओप्पो एफ7 देखने में कंपनी के आर15 स्मार्टफोन जैसा है, जो जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। आर15 की बात करें तो यह फोन दिखने में आगामी वनप्लस 6 जैसा बताया जा रहा है। आर15 में 6.28 इंच का डिस्प्ले और फुल स्क्रीन डिज़ाइन होने की बात कही गई है। साथ ही इसमें नॉच भी मौज़ूद है। नॉच के एक तरफ टैप करने पर यूज़र ऐप, डीएनडी जैसे शॉर्टकट और स्क्रीनशॉट फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • Bad
  • Face recognition is gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.