Oppo F27 5G फोन 8GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन हुआ लीक

Oppo के X पोस्ट से पता चलता है कि Oppo F27 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo F27 5G फोन 8GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन हुआ लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo F27 5G में भी Pro+ मॉडल के समान राउंड कैमरा आइलैंड देखने को मिलता है

ख़ास बातें
  • अपकमिंग फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है
  • यह काफी हद तक Oppo F27 Pro+ 5G के समान ही लगता है
  • कैमरा आइलैंड में चार रिंग है, जिनमें एक में LED फ्लैश प्रतीत होता है
विज्ञापन
Oppo ने इसी साल जून में F27 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च किया था, जिसमें 3D कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ ड्यूरेबिलिटी के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। अब, कंपनी ने देश में Oppo F27 5G को लॉन्च करने की पुष्टि की है। अभी तक स्मार्टफोन के लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि Oppo F27 5G जल्द भारत में लॉन्च हो रहा है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ लीक्स सामने आए थे, जिनसे इशारा मिलता था कि अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा।

Oppo के X पोस्ट से पता चलता है कि Oppo F27 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीजर में देखा जा सकता है कि हैंडसेट राउंड शेप के कैमरा आइलैंड के साथ आएगा। यह काफी हद तक Oppo F27 Pro+ 5G के समान ही लगता है। कैमरा आइलैंड में चार रिंग है, जिनमें एक में LED फ्लैश प्रतीत होता है। ओप्पो ने अपकमिंग स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। 

अभी तक Oppo F27 5G के स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी भी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि फोन इसी हफ्ते दो रैम और स्टोरेज विकल्पों के साथ आएगा, जिनमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन शामिल होगी।

91Mobiles ने Oppo F27 5G की कथित लाइव पिक्चर भी शेयर की हैं, जिसमें इसके डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट देखने को मिलता है। इसमें Oppo F27 Pro+ 5G की तुलना में थोड़े मोटे बेजल्स देखने को मिलते हैं। तस्वीरों में फोन को ग्रेडिएंट फिनिश के साथ डुअल-टोन डिजाइन में दिखाया गया है। बता दें कि Pro+ वेरिएंट में बैक पैनल पर लेदर फिनिश मिलती है। 

निश्चित तौर पर F27 सीरीज में अपकमिंग स्मार्टफोन वेनिला मॉडल होगा। F27 Pro+ 5G को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB रैम + 128GB कॉन्फिगरेशन मिलती है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम करता है। इसमें  64-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »