Oppo F25 Pro 5G में होगी ट्रिपल कैमरा यूनिट, 29 फरवरी को लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • हाल ही में कंपनी ने Reno 11F 5G को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का F25 Pro 5G को 29 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ फीचर्स के साथ ही डिजाइन का भी कंपनी ने खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जा सकता है। इसका 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इनके प्राइस क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये हो सकते हैं। इस टिप्सटर ने बताया है कि कस्टमर्स को इसे खरीदने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल सकता है। 
Advertisement

Oppo F25 Pro 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड UI आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसमें फुल HD+ डिस्प्ले 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस पर बताया है कि इसकी बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

हाल ही में कंपनी ने Reno 11F 5G को लॉन्च किया था। इससे पहले इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G को पेश किया गया था। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलते हैं। कंपनी के 11F 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,412 पिक्सल) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,100 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में मिडल रेंज में Oppo के स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  5. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.