ओप्पो एफ1एस का रोज़ गोल्ड लिमिटेड एडिशन शुक्रवार को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 16:40 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ1एस का रोज़ गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है
  • ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • नए वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने जानकारी दी है कि उसके एफ1एस स्मार्टफोन के रोज़ गोल्ड लिमिटेड एडिशन की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। ओप्पो एफ1एस के इस नए कलर वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि ग्राहक चाहें तो इस नए हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से कर सकते हैं।

चीनी कंपनी ने एक प्रेस बयान ज़ारी करके कहा कि नए रंग वाले वेरिएंट को वेलेंटाइन डे के आसपास लॉन्च किया जा रहा है। यह वेलेंटाइन डे के मौके पर एक बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है।

(पढ़ें: ओप्पो एफ1एस का रिव्यू)

याद रहे कि ओप्पो एफ1एस को कंपनी ने पिछले साल अगस्त महीने में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके दो वेरिएंट हैं- एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है और यह 18,990 रुपये में बिकता है।

ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। और यह इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है।
Advertisement

यह एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 से लैस है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है।
 
कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3075 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display and good aesthetics
  • Dedicated microSD tray
  • Good cameras and battery life
  • Decent all-round performance
  • Bad
  • Still using Android Lollipop
  • Slow charging times
  • Pricing could be more competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3075 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F1S Launch, Oppo F1S Rose Gold, Oppo F1S Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.