ओप्पो एफ1एस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारी खूबियां

ओप्पो एफ1एस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है
  • स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने बुधवार को सेल्फी के दीवानों के लिए एक खास स्मार्टफोन ओप्पो एफ1एस को लॉन्च किया। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने इस हैंडसेट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया। इस हैंडसेट की बिक्री अमेज़न इंडिया और देशभर के रिटेल स्टोर के जरिए 11 अगस्त को शुरू होगी। हैंडसेट गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा ही इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है।

स्मार्टफोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंबेड किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एफ1एस हैंडसेट को मात्र 0.22 सेकेंड में अनलॉक करेगा। कंपनी ने इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर पर आधारित शॉर्टकट के बारे में भी बताया है जिनके जरिए वॉयस कॉल और ऐप लॉन्च करना संभव होगा।

ओप्पो एफ1एस एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 पर चलेगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3075 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास सेंसर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F1s Launched, Oppo F1s Price, Oppo F1s Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »