ओप्पो एफ1एस स्मार्टफोन 3 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

ओप्पो एफ1एस स्मार्टफोन 3 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी एफ सीरीज का नया हैंडसेट एफ1एस भारत में लॉन्च करने वाली है। ओप्पो एफ1एस को 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी। ट्वीट में कंपनी ने इस हैंडसेट को सेल्फी एक्सपर्ट बताया है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

ज्ञात हो कि भारत में यह कंपनी की एफ सीरीज का तीसरा हैंडसेट होगा। सबसे पहले ओप्पो ने अपने कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। यह 15,990 रुपये में मिलता है। इसके बाद कंपनी ने ओप्पो एफ1 प्लस को अप्रैल महीने में 26,990 रुपये में लॉन्च किया।
 
oppo f1s selfie expert

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही लॉन्च होने वाला ओप्पो एफ1एस हैंडसेट में ओप्पो एफ1 के शानदार डिजाइन, बेहतर कैमरा फोटोग्राफी और तेज परफॉर्मेंस को बरकरार रखा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ1एस कैमरा केंद्रित फोन तो होगा ही और साथ में इसके स्पेसिफिकेशन भी बेहतर होंगे। इस समय इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

याद रहे कि ओप्पो एफ1 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ कैमरे के लिए ब्यूटीफाई 3.0, लाइव कलर फिल्टर और कई सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। कम रोशनी में डिस्प्ले फ्लैश का काम करता है।

वहीं, ओप्पो एफ1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 178.1 डिग्री वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.0 एपरचर से लैस है। रियर हिस्से में एफ1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इन फ़ीचर को ध्यान में रखा जाए तो ओप्पो एफ1एस भी ऐसे ही कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo f1s, Oppo f1s Launch Date, Oppo f1s Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »