• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ओप्पो एफ1 में है 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

ओप्पो एफ1 में है 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

ओप्पो एफ1 में है 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
विज्ञापन
ओप्पो ने अपने नए कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मार्केट में 15,990 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने इस दौरान यह भी घोषणा की कि वह इस हैंडसेट का अलग वेरिएंट ओप्पो एफ1 प्लस को अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 26,990 रुपये होगी। ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन भारत में फरवरी महीने से उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: ओप्पो एफ1 के सारे स्पेसिफिकेशन)

ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन कलरओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। यह एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी का रैम।

अब बात कैमरे की। ओप्पो एफ1 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ कैमरे के लिए ब्यूटीफाई 3.0, लाइव कलर फिल्टर और कई सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। कम रोशनी में डिस्प्ले फ्लैश का काम करता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी  और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस है।

कंपनी ने अपने ओप्पो एफ1 प्लस हैंडसेट के बारे में भी कुछ जानकारी दी। यह 5.5 इंच के डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »