• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A95 4G में मिल सकते हैं Oppo F19 जैसे स्पेसिफिकेशन, फिलीपींस साइट पर हुआ लिस्ट!

Oppo A95 4G में मिल सकते हैं Oppo F19 जैसे स्पेसिफिकेशन, फिलीपींस साइट पर हुआ लिस्ट!

Oppo A95 स्मार्टफोन का 5G वर्ज़न मार्केट में पहले से ही मौजूद है। लेकिन कंपनी ओप्पो ए95 4जी स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में फोन का एक किफायती विकल्प भी लेकर आने वाली है।

Oppo A95 4G में मिल सकते हैं Oppo F19 जैसे स्पेसिफिकेशन, फिलीपींस साइट पर हुआ लिस्ट!
ख़ास बातें
  • Oppo A95 4G फोन ऑनलाइन रिटेलर Lazada पर हुआ लिस्ट
  • ओप्पो ए94 4जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Oppo F19 फोन अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Oppo A95 4G पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है इस फोन के स्पेसिफिकेशन Oppo F19 स्मार्टफोन के समान होंगे। बता दें, ओप्पो एफ19 फोन अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, खुद चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने इस फोन के लिए प्री-बुकिंग का लिंक अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। जैसे कि सभी जानते हैं Oppo A95 स्मार्टफोन का 5G वर्ज़न मार्केट में पहले से ही मौजूद है। लेकिन कंपनी ओप्पो ए95 4जी स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में फोन का एक किफायती विकल्प भी लेकर आने वाली है।

Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Oppo ने खुद अपने Philippines के आधिकारिक फेसबुक पेज पर Oppo A95 4G स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग के लिए ऑनलाइन रिटेलर का लिंक शेयर किया था। हालांकि, बाद में ऑनलाइन रिटेलर Lazada ने लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया। लिस्टिंग से कथित रूप से सामने आया कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन Oppo F19 स्मार्टफोन के समान होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो ए94 4जी फोन की कीमत PHP 15,995 (लगभग 23,757 रुपये) होगी। वहीं, यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो होंगे ब्लैक और सिल्वर। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।
 

Oppo F19 specifications

डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ19 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F19 फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉं स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 GPU और 6 जीबी रैम मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo ने इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। कंपनी ने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। ओप्पो एफ19 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ स्थित है। फोन का डायमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और भार 175 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »