48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo F19 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo F19 के एकमात्र 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और प्रिज़्म ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जो कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है।

48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo F19 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी

ख़ास बातें
  • Oppo F19 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो एफ19 में दी गई है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
विज्ञापन
Oppo F19 स्मार्टफोन को भारत में कंपनी  के ओप्पो एफ19 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें पहले से ही Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन शामिल थे। नया ओप्पो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। ओप्पो एफ19 में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 128 जीबी की स्टोरेज और एंड्रॉयड 11 शामिल है। इस फोन में सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय फीचर दिया गया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह आपके स्लिप पैटर्न को डिटेक्ट करके बैटरी खपत कम कर देगा। ओप्पो एफ19 फोन Oppo F17 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है, जो कि भारतीय मार्केट में पिछले साल लॉन्च हुआ था।
 

Oppo F19 price in India, launch offers

Oppo F19 के एकमात्र 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और प्रिज़्म ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जो कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है। वहीं, फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ओप्पो एफ19 फोन खरीदने पर HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak और Standard Chartered bank कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। जबकि Paytm के जरिए आपको 11 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। Home Credit, HDFC Bank, और Kotak के जरिए आप ज़ीरो डाउन पेमेंट ईएमआई का भी फायदा उठा सकते हैं। ओप्पो एफ19 फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Oppo Enco W11 TWS पर भी छूट दी जा रही है, जिसके तहत 1,999 रुपये वाली कीमत का यह ईयरफोन आप महज 1,299 रुपये में खरीद सकते है, जबकि Oppo W31 wireless headphones 2,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 3,499 रुपये है।
 

Oppo F19 specifications

डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ19 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F19 फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉं स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 GPU और 6 जीबी रैम मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo ने इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। कंपनी ने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। ओप्पो एफ19 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ स्थित है। फोन का डायमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और भार 175 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »