Oppo A95 4G की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक, नवंबर में हो सकता है लॉन्च

लाइव तस्वीरों की बात करें, तो ओप्पो ए95 स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। वहीं, वॉल्यूम बटन को बाएं किनारे पर जगह दी गई है।

Oppo A95 4G की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक, नवंबर में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Oppo A95 4G में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है ओप्पो ए95 4जी
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo A95 स्मार्टफोन पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। वहीं, अब फ्रेश लीक से संकेत मिले हैं कि यह 4G स्मार्टफोन दक्षिण पूर्वी एशियाई मार्केट में नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। Oppo के आधिकारिक ऐलान से पहले फोन की लाइव तस्वीरें व कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि नई ए सीरीज़ स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। हाल ही में यह फोन मॉडल नंबर CPH2365 के साथ गीकबेंच साइट पर भी लिस्ट हुआ था। ओप्पो ए95 को लेकर माना जा रहा है कि यह Oppo A94 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

जानें-मानें टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने Oppo A95 4G वेरिएंट के कुछ रेंडर्स ट्विटर पर शेयर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन दक्षिण पूर्वी एशियाई मार्केट में नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। लाइव तस्वीरों की बात करें, तो ओप्पो ए95 स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। वहीं, वॉल्यूम बटन को बाएं किनारे पर जगह दी गई है। टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो ए95 4जी फोन ग्लोइंग स्टाररी ब्लैक और रेनबो सिल्वर कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।

फिलहाल, Oppo द्वारा इस फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, तो ऐसे में फोन से जुड़ी हर खबर को अफवाह मात्र समझना ही बेहतर होगा।

ओप्पो ए95 स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2365 के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। ओप्पो ए95 को लेकर कहा गया है कि यह 8 जीबी रैम और 2.02GHz क्लॉक स्पीड के साथ आएगा।

आपको बता दें, यह फोन इससे पहले अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें NBTC, FCC, TKDN और CQC आदि शामिल है। पुरानी लीक की मानें, तो ओप्पो ए95 4जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Color OS 11.1 पर काम करेगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »