Oppo A95 के रेंडर ऑनलाइन लीक! 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा से लैस हो सकता है फोन!

Oppo A95 के लीक हुए लेटेस्ट रेंडर में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिखाई देता है और दो कलर ऑप्शन भी नजर आते हैं।

Oppo A95 के रेंडर ऑनलाइन लीक! 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा से लैस हो सकता है फोन!

रिपोर्ट के मुताबिक हैंडसेट बिना बेज़ल के डिजाइन में है।

ख़ास बातें
  • ओप्पो हैंडसेट में डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है।
  • रेंडर में फोन ग्लोइंग स्टार्री ब्लैक व रेनबो सिल्वर कलर में दिख रहा है।
  • Oppo A95 में 5,000mAh की बैटरी 33W फ्लैश चार्जिंग के साथ आ सकती है।
विज्ञापन
Oppo A95 का लॉन्च बहुत नजदीक आ रहा मालूम होता है क्योंकि स्मार्टफोन की कई प्रोमोशनल इमेज और रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं। लीक हुई प्रोमो इमेज ज्यादातर उन सभी अफवाहों और अटकलों से मेल खाती हैं जो Oppo A95 को लेकर अब तक सामने आई हैं। हाल ही में लीक हुए रेंडर में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिखाई देता है और दो कलर ऑप्शन भी नजर आते हैं। ओप्पो के नए ए-सीरीज़ स्मार्टफोन में एक रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिखता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आता है। इसके अलावा Oppo A95 के बारे में कहा गया है कि यह स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है।

91Mobiles की एक रिपोर्ट में आने वाले ओप्पो A95 के प्रोमो इमेज और रेंडर शेयर किए गए हैं जो एक "इंडस्ट्री इनसाइडर" से लिए गए हैं। ओप्पो हैंडसेट में डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। लीक हुए रेंडर में डिवाइस दो कलर ऑप्शन- ग्लोइंग स्टार्री ब्लैक और रेनबो सिल्वर में दिखाई देती है। रिपोर्ट के मुताबिक हैंडसेट बिना बेज़ल के डिजाइन में है। Oppo A95 के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A95 में स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा, जिसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया जाएगा। इसकी रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ओप्पो A95 में 5,000mAh की बैटरी 33W फ्लैश चार्जिंग के सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकती है। 

पिछले लीक में बताया गया है कि लेटेस्ट ए-सीरीज़ Oppo फोन एंड्रॉयड 11-आधारित ColorOS 11.1 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेट करेगा। साथ ही Oppo A95 में बॉक्स में बंडल किए गए इयरफ़ोन के साथ 3.5 mm ऑडियो जैक होने की बात कही गई है। यह 4G हैंडसेट इसी महीने दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में भी उपलब्ध हो रहा है। इससे पहले फोन को मॉडल नंबर CPH2365 के साथ Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया था।
चूंकि Oppo की ओर से अभी तक इसके लिए कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसलिए इस खबर को पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है जब तक कि कंपनी की ओर इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  4. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  5. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  6. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  7. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  8. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  9. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  10. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »