Oppo A93s 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo A93s 5G फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) तय कर सकती है, जबकि फोन के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,300 रुपये) होगी।

Oppo A93s 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

9 जुलाई लॉन्च हो सकता है Oppo A93s 5G फोन

ख़ास बातें
  • Oppo A93s 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • ओप्पो ए93एस 5जी फोन में मिल सकते हैं तीन कैमरे
  • फोन तीन कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Oppo A93s 5G स्मार्टफोन कथित रूप से चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर 9 जुलाई लॉन्च से पहले स्पॉट किया गया है। टेलीकॉम वेबसाइट की लिस्टिंग पर Oppo की A सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन को देखा जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। ओप्पो ए93एस 5जी फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Oppo A93s 5G price (expected)

Oppo A93s 5G स्मार्टफोन को चीनी टेलीकॉम प्रोडक्ट लाइब्रेरी डेटाबेस पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, Oppo इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) तय कर सकती है, जबकि फोन के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,300 रुपये) होगी। ओप्पो ए83एस 5जी फोन को तीन कलर वेरिएंट में लाया जा सकता है, वो होंगे अर्ली समर लाइट सी, समर नाइट स्टार रिवर और व्हाइट पीच सोडा। चीनी टेलीकॉम की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है।
 

Oppo A93s 5G specifications (expected)

ओप्पो ए93एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए93एस 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 162.9x74.7x8.42mm और भार 189 ग्राम होगा। फोन की बैटरी 5,000mAh की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »