5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Oppo A93s 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो ए93एस 5जी फोन की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं व्हाइट पीच सोडा, समर नाइट गैलेक्सी और अर्ली समर गुआंगहाई।

5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Oppo A93s 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

व्हाइट पीच सोडा, समर नाइट गैलेक्सी और अर्ली समर गुआंगहाई में आया है फोन

ख़ास बातें
  • Oppo A93s 5G में मौजूद हैं तीन कलर ऑप्शन
  • ओप्पो ए93एस 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की सेल 30 जुलाई से शुरू होगी
विज्ञापन
Oppo A93s 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, इस साल जनवरी महीने में कंपनी ने Oppo A93 5G फोन को चीन में लॉन्च किया था। वहीं अब सात महीनों बाद ओप्पो ए93एस 5जी फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉकिंग क्षमता जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। ओप्पो ए93एस 5जी फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Oppo A93s 5G Price

Oppo A93s 5G फोन की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं व्हाइट पीच सोडा, समर नाइट गैलेक्सी और अर्ली समर लाइट सी। फोन की सेल चीन में 30 जुलाई से शुरू की जाएगी, फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Oppo A93s 5G Specifications

ओप्पो ए93एस 5जी फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, DCI-P3 कलर गामुट, 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए93एस 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो ए93एस 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। साथ ही फोन में फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, और ब्लूटूथ वी5.1 शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 162.9x74.7x8.4mm है, और फोन का वज़न 188 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »