Oppo A92 में चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा

Oppo A92 ओप्पो ए92 फोन में भी वहीं डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि OPPO A92s फोन में दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 18:26 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए92 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा
  • OPPO A92s का कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है OPPO A92
  • OPPO A92 में दिया जा सकता है एंड्रॉयड 10

Oppo A92 में एक मात्र सेल्फी कैमरा होगा

Oppo A92 स्मार्टफोन Oppo की लोकप्रिय ए-सीरीज़ का अगला हैंडसेट हो सकता है। अब तक इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब कथित ओप्पो ए92 का एक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) ऑनलाइन लीक हुआ है। इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, स्क्रीन साइज़, कलर ऑप्शन, कैमरा डिटेल्स और बैटरी को लेकर जानकारी दी गई है। इसके अलावा लीक रेंडर में ओप्पो ए92 में मौज़ूद क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में अंग्रेजी के L आकार में स्थित है।
 

Oppo A92 design (expected)

टिप्सटर इशान अग्रवाल और Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A92 स्मार्टफोन ऑरोरा पर्पल, शाइनिंग व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। साझा किए रेंडर में फोन का शाइनिंग व्हाइट वेरिएंट देखने को मिला है। इस रेंडर में फोन के बैक और फ्रंट पैनल की झलक मिली है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में सिंगल सेल्फी कैमरे साफ नज़र आ रहे हैं। फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप L आकार में स्थित है, वहीं कैमरे के आलावा इस मॉड्यूल में एक एलईडी लाइट भी देखी जा सकती है।
Advertisement

सेल्फी शूटर को होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ जगह दी गई है। इसके साथ ही फोन के मोटे बेजल्स भी देखने को मिले हैं।
 

Oppo A92 specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ए92 फोन में भी वहीं डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि OPPO A92s फोन में दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। रिपोर्ट का यह भी दावा है कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करेगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें, तो ओप्पो ए92 के रियर पैनल का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह f/1.7 लेंस के साथ आएगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ दिया जाएगा। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आएगा। फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो ए92 फोन ओप्पो ए92एस का कमज़ोर वर्ज़न होगा, जो कि इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुआ था।

पुरानी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए92 फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A92, Oppo A92 design, Oppo A92 specifications, Oppo A92s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.