Oppo A92 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल साइट पर हुआ लिस्ट

Oppo A92 स्मार्टफोन Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करता है और इसके पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है। इंडोनेशिया में फोन एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Oppo A92 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल साइट पर हुआ लिस्ट

Oppo A92 होगा Snapdragon 665 चिपसेट और क्वाड रियर कैमरा से लैस

ख़ास बातें
  • Oppo A92 में होगा होल-पंच आईपीएस डिस्प्ले
  • Snapdragon 665 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
  • ओप्पो ए92 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ रेंडर्स भी दिखाई दिए
विज्ञापन
Oppo A92 के लॉन्च से पहले इंडोनेशियाई शॉपिंग साइट Lazada में लिस्ट किया गया है। अभी तक स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स देखने को मिल गए हैं, जिसमें ओप्पो ए92 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी मिल चुकी है। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी कि अब लेटेस्ट लिस्टिंग में Oppo A92 की कीमत पर भी रोशनी पड़ गई है। ओप्पो स्मार्टफोन की इस लिस्टिंग में पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ-साथ आधिकारिक लगने वाले रेंडर भी शामिल हैं। फोन साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लाज़ादा फोन खरीदने वालो को वायरलेस इयरफोन दे रही है। ओप्पो ए92 Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करता है और इसके पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है।
 

Oppo A92 price (expected)

ओप्पो ए92 को Lazada लिस्टिंग में देखा गया है। यहां फोन की दो लिस्टिंग देखने को मिलती है - एक IDR 3,999,000 (लगभग 20,100 रुपये) कीमत के साथ, जबकि दूसरी लिस्टिंग में फोन की कीमत IDR 4,499,000 (लगभग 22,600 रुपये) दिखाई गई है। यह ट्वाइलाइट ब्लैक, ऑरोरा पर्पल और शाइनिंग व्हाइट रंग के विकल्पों में लिस्ट किया गया है और प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Oppo A92 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, ओप्पो ए92 में 6.55 फुल-एचडी + (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 405ppi होगी। फोन को स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होगा।

रेंडर्स को देखा जाए तो पता चलता है कि ओप्पो ए92 में आयताकार आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट में Oppo A92 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस आएगा।

ओप्पो ए92 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। लिस्टिंग के अनुसार, फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा और एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलेगा। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा, जो पावर बटन पर सेट होगा। स्मार्टफोन का डायमेंशन 162x75.5x8.9 मिलिमीटर और वज़न लगभग 192 ग्राम होगा। इस फोन के लॉन्च के बारे में ओप्पो ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लिस्टिंग में शामिल डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन पिछले कई लीक्स से मेल खाते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »