Oppo A92 होल-पंच डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A92 को ट्विलाइट ब्लैक और शाइनिंग व्हाइट रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। इसकी आधिकारिक सेल 9 मई से शुरू होगी।

Oppo A92 होल-पंच डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A92 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo A92 को स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ किया गया है लॉन्च
  • होल-पंच सेल्फी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है नया ओप्पो फोन
  • ओप्पो ए92 में शामिल है Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1
विज्ञापन
Oppo A92 आखिरकार लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लीक्स में देखा जा रहा था। यह ओप्पो ए-सीरीज़ का लेटेस्ट मॉडल है। कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज़ में Oppo A52 को भी लॉन्च किया है। Oppo A92 को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हाल में लीक में सामने Oppo A72 के समान हैं। यह भी अफवाह रही है कि ओप्पो चुनिंदा बाजारों में ओप्पो ए72 को और अन्य में ओप्पो ए92 को एक समान स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर सकती है। नया ओप्पो ए92 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और बड़ी बैटरी से लैस आता है।
 

Oppo A92 price

नया ओप्पो ए92 प्री-ऑर्डर के लिए ओप्पो की आधिकारिक मलेशियाई वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Oppo A92 की कीमत MYR 1199 (लगभग 21,000 रुपये) है। ओप्पो ने नए स्मार्टफोन को ट्विलाइट ब्लैक और शाइनिंग व्हाइट रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। इसकी आधिकारिक सेल 9 मई से शुरू होगी।
 

Oppo A92 specifications

ओप्पो ए92 में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। नया स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1 पर चलाता है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dirac Stereo 2.0 साउंड इफेक्ट से लैस है।

स्मार्टफोन में बड़ी 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसके पीछे एक क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 119-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और दो 2- मेगापिक्सल वाले मोनोक्रोम लेंस और डेप्थ सेंसर शामिल हैं। Oppo A92 पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »