Oppo A9 2020 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Oppo A9 2020: ओप्पो ए9 2020 की कीमत में कटौती कर दी गई है। Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट को अब किस दाम में बेचा जाएगा, जानें यहां।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 11:28 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए9 2020 के 8 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं
  • Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है
  • ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है

Oppo A9 2020 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Oppo A9 2020 को लॉन्च हुए अभी महीने भर का वक्त बीता है और इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। ओप्पो ब्रांड ने अपने इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 1,000 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। ओप्पो ए9 2020 के इस वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन नई कीमत में अमेज़न इंडिया की साइट और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध है। कंपनी ने भी गैजेट्स 360 से पुष्टि की है कि Oppo A9 2020 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में यह कटौती स्थाई है। इस फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 19,990 रुपये में बिकेगा।
 

Oppo A9 2020 Price Cut

कीमत में कटौती के बाद Oppo A9 2020 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले फोन की कीमत 16,990 रुपये थी। बीते महीने लॉन्च किए जाने के बाद ओप्पो ए9 2020 के दाम में यह पहली कटौती है। Oppo ने भी इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 को कर दी है। 8 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,990 रुपये बना रहेगा।

Oppo A9 2020 का 4 जीबी रैम वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर नई कीमत में बिक रहा है। दूसरी तरफ, मुंबई के नामी रिटेलर ने भी ट्वीट करके  ऑफलाइन मार्केट में ओप्पो ए9 2020 के दाम में किए गए बदलाव की पुष्टि कर दी है। यह फोन मरीन ग्रीन और स्पेड पर्पल रंग में मिलता है।
 

Oppo A9 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। आइए अब बात करते हैं ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट कैमरा की।

ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.