Oppo A9 2020 की कीमत में बड़ी कटौतीः रिपोर्ट

Oppo A9 2020 की भारत में कीमत 3,000 रुपये कम कर दी गई है। रिपोर्ट बताती है कि यह कटौती केवल ऑफलाइन चैनल पर की गई है। ओप्पो का ए9 2020 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट्स में आता है।

Oppo A9 2020 की कीमत में बड़ी कटौतीः रिपोर्ट

Oppo A9 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी आती है

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी है Oppo A9 2020 की खासियत
  • पिछले साल सितंबर में किया गया था भारत में लॉन्च
  • लॉन्च के बाद से ओप्पो ए9 2020 की कीमत में कई बार हो चुकी है कटौती
विज्ञापन
Oppo A9 2020 की कीमत में कथित तौर पर कटौती की गई है। एक रिपोर्ट का दावा है कि ओप्पो ने अपने लोकप्रिय ए9 2020 स्मार्टफोन के दाम को 3,000 रुपये कम कर दिया है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन अब 12,990 रुपये से शुरू होता है। याद दिला दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया था। Oppo A9 2020 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी मुख्य खासियतें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी 5,000mAh क्षमता की बैटरी है। 
 

Oppo A9 2020 price in India

91Mobiles ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि Oppo A9 2020 की भारत में कीमत 3,000 रुपये कम कर दी गई है। रिपोर्ट बताती है कि यह कटौती केवल ऑफलाइन चैनल पर की गई है। ओप्पो का ए9 2020 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट्स में आता है और रिपोर्ट के अनुसार दाम में कटौती केवल बेस वेरिएंट में की गई है, जिसके बाद Oppo A9 2020 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 15,990 रुपये के बजाय 12,990 रुपये हो गई है। यह भी दावा किया गया है कि इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बिना किसी कटौती के साथ 18,990 रुपये कीमत में ही बेचा जाएगा।

Oppo A9 2020 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन को स्पेस पर्पल और मरीन ग्रीन रंग में पेश किया गया था और बाद में इसे एक नए वनीला मिंट रंग में लॉन्च किया गया। ओप्पो ए9 2020 को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A9 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है।

Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में 256 जीबी तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट ही मिलता है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »