• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A79 के बारे में जानकारी लीक, हो सकता है 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस

Oppo A79 के बारे में जानकारी लीक, हो सकता है 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस

इस बात की जानकारी पहले ही सामने हो चुकी है कि ओप्पो 2 नवंबर को एक प्रेस इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा ओप्पो आर11एस और ओप्पो आर11एस प्लस लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन अब ऐसे संकेत मिले हैं कि इस इवेंट में ओप्पो आर11एस के अलावा दो और डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

Oppo A79 के बारे में जानकारी लीक, हो सकता है 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस
विज्ञापन
इस बात की जानकारी पहले ही सामने हो चुकी है कि ओप्पो 2 नवंबर को एक प्रेस इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा ओप्पो आर11एस और ओप्पो आर11एस प्लस लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन अब ऐसे संकेत मिले हैं कि इस इवेंट में ओप्पो आर11एस के अलावा दो और डिवाइस लॉन्च कर सकती है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर दो ओप्पो फोन ओप्पो ए73 और ओप्पो ए79 देखे गए हैं।

gizchina.com की ख़बर के मुताबिक, ए73 की तरह ही आने वाले ओप्पो ए79 में दांयीं और बांयीं तरफ बेज़ल नहीं है। लेकिन फोन में नीचे की तरफ़ बेज़ल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है क्योंकि टीना पर सिर्फ ब्लैक वेरिएंट ही लिस्ट है जिससे डिस्प्ले के अगले हिस्से का पता नहीं लगता।

टीना पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, ओप्पो ए79 में एक फुल एचडी 6.01 (2160 x 1080 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा जबकि रैम 4 जीबी व स्टोरेज 64 जीबी होगी। इस फोन में ओप्पो ए73 की तरह ही कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा होगा। ओप्पो ए79 एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया जाएगा। फोन का डाइमेंशन 157.3 × 76 × 7.2  मिलीमीटर होगा जबकि वज़न 140 ग्राम होगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2900 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। डिवाइस को ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo a79, oppo a79 specification, oppo A79 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »