Oppo A73 से उठा पर्दा, Oppo F17 का ही है अवतार

Oppo के इस फोन को नेवी ब्लू और क्लासिक सिल्वर रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, Oppo A73 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 20:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है
  • ओप्पो ए73 में 128 जीबी स्टोरेज है
  • ओप्पो ए73 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है
Oppo A73 को ट्यूनीशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस मार्केट में यह कंपनी की लोकप्रिय ए-सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Oppo ने बिना किसी आधिकारिक ऐलान के इस हैंडसेट को अपनी स्थानीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। प्रतीत होता है कि यह भारत में बीते महीने लॉन्च हो चुके Oppo F17 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। ओप्पो ए73 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसे दो रंगों में बेचा जाएगा। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो ए73 क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Oppo A73 availability

Oppo के इस फोन को नेवी ब्लू और क्लासिक सिल्वर रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, Oppo A73 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

फोन बहुत हद तक Oppo F17 जैसा है, जिसे बीते महीने भारत में 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। मुख्य अंतर रंगों का है। ओप्पो एफ17 का एक डायनमिक ऑरेंज वेरिएंट भी है। इसके अलावा ओप्पो एफ17 का एक 8 जीबी रैम मॉडल है, जबकि ओप्पो ए73 का 6 जीबी रैम मॉडल पेश किया गया था।
 

Oppo A73 specifications

Oppo F17 की तरह डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए73 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.44-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6 जीबी रैम मिलता है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Oppo ने फ्रंट में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है।

ओप्पो ए73 में 128 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन 4,015 mAh बैटरी के साथ आता है, जो 30 वॉट वूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 7.45 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1020x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A73, Oppo F17
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.