7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 GT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है। इसके साथ कंपनी ने Oppo A6i को भी पेश किया है।

7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 GT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसके साथ कंपनी ने Oppo A6i को भी पेश किया है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की नई A- सीरीज में शामिल होगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने बुधवार को Oppo A6 GT को लॉन्च किया है। यह कंपनी की नई A- सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है। इसमें 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसके साथ कंपनी ने Oppo A6i को भी पेश किया है। 

Oppo A6 GT का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 21,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,799 (लगभग 22,250 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,099 (लगभग 26,000 रुपये) का है। इसे तीन कलर्स - Streamer White, Colourful Pink और Rock Mist Blue में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo A6 GT के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Oppo A6 GT की 7,000 mAh की बैटरी 80 W Super Flash Charge को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.13 x 77.58 x 7.7 mm और भार लगभग 198 ग्राम का है। इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo ने अपनी A-सीरीज में Oppo A6 Pro को चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। Oppo A6 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »