Oppo A5s का 4 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नया दाम

कटौती के बाद Oppo A5s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को नई कीमत में अमेज़न इंडिया, पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5s इस साल अप्रैल महीने में हुआ था लॉन्च
  • ओप्पो ए5एस की शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है
  • दो रियर कैमरे और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है ओप्पो ए5एस

Oppo A5s

Oppo A5s की कीमत कम की गई है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 11,990 रुपये में बिकेगा। ओप्पो ए5एस में इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था और फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री बीते महीने ही शुरू हुई थी। देखा जाए तो करीब महीने भर बाद ही ओप्पो ने ओप्पो ए5एस की कीमत कम करने का फैसला किया है। ओप्पो ए5एस के दो और वेरिएंट हैं, जिनकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है।

कटौती के बाद Oppo A5s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को नई कीमत में अमेज़न इंडिया, पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फोन सस्ते दाम में ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध है। यह दावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा किया गया है। इसके अलावा Oppo ने गैजेट्स 460 को आधिकाारिक पुष्टि भी कर दी है। याद रहे कि ओप्पो ए5एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को मार्केट 12,990 रुपये में उतारा गया था।
Advertisement

याद रहे कि Oppo A5s के 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम वेरिएंट क्रमशः 8,990 रुपये और 9,990 रुपये में उपलब्ध हैं। स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था।
 

ओप्पो ए5एस स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए5एस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तीन विकल्प हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए ओप्पो ए5एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर ओप्पो ए5एस के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,230 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Decent selfie camera
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Dated version of Android
  • Below-average performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1520x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.