ओप्पो ए37 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

ओप्पो ए37 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में
विज्ञापन
ओप्पो ने अपनी ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन ए37 चीन में लॉन्च कर दिया है। 1,299 चीनी युआन (करीब 13,300 रुपये) वाला ओप्पो ए37 स्मार्टफोन स्थानीय मार्केट में कंपनी आधिकारिक ई-स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल ओेप्पो ए37 को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

ओप्पो ए37 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 293 पीपीआई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। चीन में इस हैंडसेट का गोल्ड, ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।

ओप्पो ए37 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर  के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ओप्पो की लिस्टिंग से ए37 में भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होने की पुष्टि हुई है।

ओप्पो ए37 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और फुल-एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है। फ्रंट कैमरा का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 2630 एमएएच की बैटरी। डाइमेंशन 143.1x71x7.68 मिलीमीटर है और वज़न 136 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »