Oppo A12e लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

Oppo A12e में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होने वाले हैं और ये पोर्ट्रेट शॉट्स ले पाएंगे। फ्रंट पैनल पर बड़ा सा नॉच है इसमें AI 2.0 ब्यूटी मोड से लैस सेल्फी कैमरे के लिए जगह होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A12e की लिस्टिंग को अब हटा लिया गया है
  • लिस्टिंग में ओप्पो ए12ई में म्यूजिक पार्टी फीचर होने का ज़िक्र
  • Oppo A12e के कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ
Oppo A12e आने वाला है और इसके लगभग सारे स्पेसिफिकेशन कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग से सार्वजनिक हो गए हैं। ओप्पो ए12ई की लिस्टिंग के बारे में हाल ही में जानकारी मिली और अब इसे हटा लिया गया है। प्रतीत होता है कि ऐसा Oppo की गलती से हुआ। लेकिन लिस्टिंग के कैशेड वर्ज़न को अभी गूगल पर देखा जा सकता है। कैशेड वर्ज़न पर ओप्पो ए12ई के जिन स्पेसिफिेकेशन का ज़िक्र है, उससे प्रतीत होता है कि यह फोन Oppo A3s का रीब्रांडेंड अवतार है। इसके अतिरिक्त प्रोडक्ट लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से फोन का डिज़ाइन भी सार्वजनिक हो गया है।
 

Oppo A12e specifications (expected)

फोन की लिस्टिंग कुछ वक्त के लिए Oppo Vietnam की वेबसाइट पर लाइव थी। कैशेड वर्ज़न की लिस्टिंग पेज से पता चला है कि Oppo A12e में 6.2 इंच की स्क्रीन होगी, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसे मुख्य तौर पर पर्पल और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह इशारा तस्वीरों से भी मिला है।
Advertisement

पिछले हिस्से पर दो कैमरे होने वाले हैं और ये पोर्ट्रेट शॉट्स ले पाएंगे। फ्रंट पैनल पर बड़ा सा नॉच है इसमें AI 2.0 ब्यूटी मोड से लैस सेल्फी कैमरे के लिए जगह होगी। लिस्टिंग से पता चला है कि Oppo A12e में 14nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। ओप्पो ए12ई की बैटरी 4,230 एमएएच की होगी। कंपनी का दावा है कि यह लगातार 18 घंटे तक साथ देगी।

फोन में फेस अनलॉक की क्षमता होगी और यह ColorOS 5.1 पर चलेगा। लिस्टिंग में ओप्पो ए12ई में म्यूजिक पार्टी फीचर होने का ज़िक्र है। इसकी मदद से अन्य स्मार्टफोन इस फोन के हॉटस्पॉट के ज़रिए कनेक्ट होंगे। बाकी यूज़र्स भी आपके द्वारा सुने जा रहे गानों का लुत्फ उठा पाएंगे।
Advertisement

इसके अलावा फोन के रेंडर्स से निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग में यह भी लिखा है कि प्रोडक्ट की तस्वीरें रेफ्रेंस के लिए हैं। प्रोडक्ट के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिस्क्रिप्शन बदल सकते हैं।

ओप्पो ए12ई के रैम, स्टोरेज, कैमरा रिज़ॉल्यूशन और कई अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी साफ नहीं है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन किस कीमत में लॉन्च होगा।
Advertisement

याद रहे कि Oppo A3s को 2018 में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फिर इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को रिलीज किया। ओप्पो ए3एस 6.2 इंच के एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.